Kolkata knight Riders

RCB vs KKR: 7 विकेट से जीता कोलकाता नाइट राइडर्स, कोहली ने बनाए 83 रन – IPL 2024 का दसवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने विराट कोहली की नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट खोकर 182 रन बनाएं। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.5 ओवर में ही यह मैच जीत लिया।

बता दे कि यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस 6 गेंद पर 8 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन भी 21 गेंद पर 33 तथा ग्लेन मैक्सवेल 19 गेंद पर 28 रन बनाकर चलते बने।

वहीं मैच में रजत पाटीदार और अनुज रावत तीन-तीन रन का ही योगदान दे पाए। हालांकि सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 गेंद में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 83 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत RCB टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बना डालें। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा और आंद्रे रसैल ने दो-दो विकेट लिए तथा एक सफलता सुनील नरेन के नाम रही।

कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके बाद सुनील नरेन और फिलिप साल्ट ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान टीम ने 6.3 ओवर में 86 रन बना दिए। हालांकि फिर सुनील नरेन 22 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 47 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में फिलिप साल्ट ने 20 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर मैच में वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंद पर चार छक्के और तीन चौके लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैच में रिंकू सिंह ने 5 गेंद पर 5 तथा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर 39 रन नाबाद बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाते हुए अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से गेंदबाजी काफी खराब रही। इस दौरान पावरप्ले में आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। बता दे की कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावर प्ले के शुरुआती 6 ओवर में 80 रन बना दिए थे। वही मैच में आरसीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक डागर, विजय कुमार विषक और यश दयाल के नाम एक-एक सफलता रही। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के पश्चात सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। बता दे की कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 के अपने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। जिसके बाद वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं आरसीबी की टीम इस सीजन खेले तीन मुकाबले में से केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।