Gujarat Titans

GT vs SRH: Gujarat Titans ने Sunrisers Hyderabad को 7 विकेट से हराया – IPL 2024 का 12 मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाएं। वहीं इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया।

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) का यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद पर 29 तथा अब्दुल समद ने 14 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। वहीं पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्लासेन में 13 गेंद पर 24 रन बनाएं। इसके अतिरिक्त मैच में ट्रेविस हेड 14 गेंद पर 19 रन बनाकर नूर अहमद के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं मैच में मयंक अग्रवाल 17 गेंद पर 16 तथा एडेन मार्करम 19 गेंद पर 17 रन बनाकर चलते बने।

इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजाई, उमेश यादव, राशिद खान और नूर अहमद के नाम एक-एक सफलता रही।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर रिद्धिमान साहा 25 रन पर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान गिल भी 28 गेंद पर 36 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर मैच में साई सुदर्शन ने 36 गेंद में 45 रन बनाते हुए टीम का काम आसान कर दिया। वहीं इसके बाद डेविड मिलर और विजय शंकर ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

बता दे की मैच में विजय शंकर ने 11 गेंद पर नाबाद 14 तथा डेविड मिलर ने 27 गेंद पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे, पेट कमिंस और शाहबाद अहमद के नाम एक-एक सफलता रही। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के पश्चात मोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराते हुए Gujarat Titans की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है