DC vs CSK: Delhi Capitals ने CSK को 20 रनों से हराया

आज विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला गया।

जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे।

वही जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।

DC की और से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 35 गेंद पर पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए।

वहीं पृथ्वी शॉ ने 43 तथा कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथीराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

मैच में डेरिल मिचेल ने 26 गेंद पर 34 तथा अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद में 45 रनो की पारी खेली।

महेंद्र सिंह धोनी ने 231 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद पर चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice