GT vs SRH: Gujarat Titans ने Sunrisers Hyderabad को 7 विकेट से हराया

IPL 2024 का 12 मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।

जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाएं।

वहीं इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा तथा अब्दुल समद ने 29 - 29 रनों की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए।

 GT की ओर से कप्तान गिल ने 36 रन तथा साई सुदर्शन ने 45 रन बनाये। 

मैच में विजय शंकर ने 11 गेंद पर नाबाद 14 तथा डेविड मिलर ने 27 गेंद पर नाबाद 44 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे, पेट कमिंस और शाहबाद अहमद के नाम एक-एक सफलता रही।

इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के पश्चात मोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice