RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने RCB को 28 रनों से हराया

IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला खेला गया।

यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आयोजित किया गया।

जहां पर RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक के 81 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। 

वहीं जवाब में RCB की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑल आउट हो गई और लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 28 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।

LSG की और से कप्तान केएल राहुल ने 20 रन और स्टोइनिस  ने 24 रन बनाए।

वहीं निकोलस पूरन ने भी 21 गेंद में एक चौका और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 40 रन बनाए।

RCB की ओर से मैक्सवेल ने दो विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त मोहम्मद सिराज, यश दयाल और रीस टॉपले के नाम एक-एक विकेट रहा।

RCB की और से विराट कोहली ने 22 तथा फाफ डु प्लेसिस ने 19 रन बनाए।

मैच में रजत पाटीदार ने 29 तथा इंपैक्ट प्लेयर महिपाल लोमरोर ने  33 रन बनाएं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice