Kolkata knight riders

DC vs KKR: कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया – आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाएं। वही जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 106 रनों से जीत लिया।

मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 12 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने अपने डेब्यू मुकाबले में 27 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के भी लगाए। वहीं सुनील नरेन ने भी 39 गेंद पर साथ चौके और सात छक्के लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। मैच में आंद्रे रसेल ने 19 गेंद पर 41 तथा रिंकू सिंह ने 8 गेंद पर 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना दिए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नोर्तजे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तथा इशांत शर्मा के नाम दो और खलील अहमद और मिचेल मार्श के नाम एक-एक विकेट रहा।

273 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में डेविड़ वार्नर भी 13 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने। वहीं अभिषेक, मिचेल मार्श तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि फिर मैच में कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने 25 गेंद पर चार चौके और 5 छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली तो वही ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 32 गेंद पर 54 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को लक्ष्य तक नहीं ले जा पाए।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं मैच मे कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा के नाम तीन-तीन विकेट रहे तथा मिचेल स्टार्क के नाम दो सफलता रही। इसके अतिरिक्त मैच में रसेल और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट लिया। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के बाद सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दे की कोलकाता नाइट राइडर्स KKR ने इस सीजन खेले अपने तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।