Punjab Kings

GT vs PBKS: Punjab Kings ने 3 विकेट से जीता मैच – IPL 2024 में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की नाबाद 89 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। वहीं जवाब में पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

दरअसल मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की ओर से रिद्धिमान साहा ने 13 गेंद पर 11 तथा केन विलियमसन ने 22 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा मैच में साई सुदर्शन ने 19 गेंद पर 33 तथा विजय शंकर ने 10 गेंद पर 8 रन अपनी टीम के लिए बनाए। हालांकि मैच में कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान गिल ने 48 गेंद पर छह चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 89 रन बनाए। वहीं राहुल तेवतिया ने भी 8 गेंद पर नाबाद 23 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Gujarat Titans ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बना दिए। पंजाब किंग्स की ओर से रबाडा ने दो तथा हरप्रीत बरार और हर्शल पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

Punjab Kings की ओर से कप्तान शिखर धवन दो गेंद पर एक रन बनाते हुए उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 13 गेंद पर 22 तथा प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में सिकंदर रजा ने 16 गेंद पर 15 तथा जितेश शर्मा ने 8 गेंद पर 16 रन बनाए। हालांकि फिर मैच में शशांक सिंह ने 29 गेंद पर छह चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 61 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी।

वही मैच में सैम करन 5 रन तथा आशुतोष शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद ने दो सफलता प्राप्त की तथा अजमतुल्लाह उमरजाई, राशिद खान, मोहित शर्मा और दर्शन नलकंडे के नाम एक-एक विकेट रहा। मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है