SRH vs CSK: Sunrisers Hyderabad ने CSK को 6 विकेट से हराया

आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया।

जहां पर हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

वही जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।

CSK की ओर से शिवम दुबे ने 24 गेंद पर 45 बना डाले। इस दौरान शिवम दुबे ने दो चौके और चार छक्के भी लगाए।

वहीं मैच में रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद पर नाबाद 31 रनों की पारी खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, पेट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट के नाम एक-एक सफलता रही।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से  अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

 इसके अलावा हेड ने 31 और मार्करम 50 रन बनाए।

CSK की ओर से मोईन अली के नाम दो विकेट रहे तथा महिश तीक्षणा और दीपक चाहर के नाम एक-एक सफलता रही।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice