RR vs RCB: Rajasthan Royals ने 6 विकेट से जीता मैच

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला गया।

जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

वहीं जवाब में राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

मैच में RCB की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई।

RCB की ओर से विराट कोहली ने 72 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 दिनों की पारी खेली।

 राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने 2 तथा नंद्रे बर्गर ने एक विकेट लिया।

RR की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 69 रन बनाए।

मैच में जोस बटलर ने 58 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice