Mumbai Indians

MI vs DC: Mumbai Indians ने दिल्ली को 29 रनो से हराया – IPL 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस ने आज दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराते हुए इस सीजन अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। दरअसल आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल का मैच खेला गया। जहां पर दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

वही जवाब में दिल्ली कैपिटल 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 29 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 27 गेंद पर 49 रन तथा इशान किशन ने 23 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। इन दोनों का विकेट अक्षर पटेल को मिला। वही मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त टिम डेविड ने 21 गेंद पर 45 तथा और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस प्रकार मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बना लिए। वहीं दिल्ली कैपिटल की ओर से अक्षर पटेल और एनरीक नोर्तजे के नाम दो-दो विकेट रहे तथा खलील अहमद ने एक सफलता प्राप्त की।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उसे Delhi Capitals ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं मैच में अभिषेक पोरेल ने 31 गेंद पर 41 तथा डेविड वार्नर ने 8 गेंद पर 10 रन बनाए। इसके अतिरिक्त मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत 3 गेंद पर 1 रन तथा अक्षर पटेल 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई और 29 रनों से यह मुकाबला हार गई। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएट्जी के नाम 4 सफलता रही। वही जसप्रीत बुमराह ने 2 और रोमारियो शेफर्ड ने एक विकेट लिया। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने पर रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराते हुए Mumbai Indians ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।