WhatsApp ला रहा पिक्चर इन पिक्चर फीचर और लिंक  प्राइवेसी फीचर

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लाने जा रहा है।

जिससे की यूजर को Chat में शेयर किए गए लिंक के प्राइवेसी लेवल को चुनने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp ऐप के अंदर एक नया वीडियो व्यू फीचर भी लाया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक्ड चेक फीचर पर कार्य कर रही है और यह नया फीचर आने वाले अपडेट में उपलब्ध हो सकता है।

बता दे की व्हाट्सएप ने अपना चैट लॉक फीचर मई 2023 में स्मार्टफोन के लिए प्रारंभ किया था।

वही व्हाट्सएप में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक लिंक प्राइवेसी फीचर लॉक करना भी प्रारंभ कर दिया है।

इस फीचर के साथ यूजर लिंक प्रीव्यू बंद करना चुन सकते हैं। यानी की लिंक के साथ कोई थंबनेल प्रीव्यू या आर्टिकल से संबंधित कोई अन्य डाटा शामिल नहीं होगा।

व्हाट्सएप इस समय नया वीडियो व्यूइंग फीचर पर कार्य कर रही है।

जो यूजर को ऐप के अंदर ही पिक्चर इन पिक्चर सेगमेंट में ऐप पर कांटेक्ट के बीच वीडियो को देखने की अनुमति देगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice