Nothing

Nothing Ear A और Nothing Ear 18 अप्रैल को होंगे लॉन्च, प्राइस लीक – Nothing कंपनी स्मार्टफोन के अलावा इस समय earbuds पर भी फोकस कर रही है। इस समय कंपनी Nothing Ear A और Nothing Ear को लॉन्च करने की तैयारी में है। Nothing Ear A और Nothing Ear की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। बता दे की यह दोनों प्रोडक्ट 18 अप्रैल को लांच होने जा रहे हैं। वही लॉन्च से पहले इन earbuds के डिजाइन और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जिसमें इन वियरेबल की कीमत के बारे में भी पता चला है। आने वाले वियरेबल में सेमी ट्रांसपेरेंट यानी आधा पारदर्शी डिजाइन मिलने वाला है।

टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने अपने X हैंडल से इनके रेंडर्स को शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि इनका डिजाइन पुराना मॉडल से ही लिया गया है। Nothing Ear A को Yellow, White और Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। जबकि Nothing Ear को Black और White कलर में पेश किया गया है। इसके स्टेम पर Nothing भी लिखा हुआ है तथा इसमें वाइट और रेड डॉट्स का उपयोग किया गया है जिससे कि राइट और लेफ्ट साइड की पहचान की जाती है।

कीमत की बात की जाए तो Nothing Ear की कीमत लगभग 13000 रुपए बताई गई है परंतु टिप्सटर ने कहा है कि यह भारत में 9999 रुपए में उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि इनके ज्यादा स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं Nothing Ear की कीमत 8000 रुपए बताई जा रही है। जिनमें एक्टिव नाइट कैंसिलेशन ANC के साथ 8 घंटे तक की बैटरी मिलती है तथा यह ip54 रेटिंग के साथ आते हैं।

कंपनी के ऑडियो पोर्टफोलियो में अभी Nothing Ear 1, Ear 2 और Ear Stick तीन प्रोडक्ट शामिल है। बता दे कि इससे पहले Nothing कंपनी ने Ear 2 को लांच किया था जिनकी कीमत 9999 रुपए है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है