LSG vs KKR: Kolkata knight Riders ने 8 विकेट से जीता मैच

IPL के डबल हेडर का पहला मुकाबला Lucknow Super Giants बनाम Kolkata Knight Riders के बीच खेला गया।

 लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।l

वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली।

वहीं मैच में आयुष बदोनी ने 29 तथा निकोलस पूरन ने 45 रनों की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिलिप साल्ट ने 47 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 89 रनों की पारी खेली।

वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 38 गेंद पर 38 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद फिलिप सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice