Google

Google Pixel 8a स्मार्टफोन इस वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च – काफी दिनों से Google Pixel 8a स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। दरअसल सभी इस समय Google Pixel 8a स्मार्टफोन के लांच होने का इंतजार कर रहे हैं। वही बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को Google I/O इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस फोन को एक टिप्स्टर ने अमेरिकी वेबसाइट पर स्पॉट किया है। जहां इसका ट्यूटोरियल अपलोड किया गया था। परंतु कुछ समय बाद उसे वेबसाइट से हटा दिया गया।

हालांकि इससे पहले ब्लास ने उस ट्यूटोरियल का स्क्रीनशॉट ले लिया तथा अब उसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। दरअसल नया Google Pixel 8a स्मार्टफोन Obsidian, Mint, Bay और Porcelain कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

वही डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की डिजाइन pixel 7a से अलग हो सकती है। इसमें आपको मोटे बेजेल्स के साथ कवर्ड एजेज दिखाई दे सकते हैं। हालांकि फोन के बैक साइड के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु माना जा रहा है कि कंपनी ग्लॉसी के बजाय इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश पर फोकस करेगी। वही रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का OLED डिस्पले 1400 nits की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। साथ ही स्मार्टफोन में आपको Tensor G3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है। वही इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु बताया जा रहा है कि 14 मई को Google I/O इवेंट आयोजित होगा। जिसमें इस स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। हालांकि Google की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।