WhatsApp Web यूजर्स के लिए लाएगा नया कस्टमाइज साइडबार – WhatsApp इस समय अपने वेब यूजर के लिए नया डार्क मॉड और साइड बार के इंटरफेस पर कार्य कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक नया डिजाइन कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट होना भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप वेब फीचर वेब क्लाइंट के बीटा प्रोग्राम के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि इस फीचर सभी के लिए रोल आउट होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। दरअसल पिछले कुछ समय में WhatsApp में भारत में कुछ यूजर के लिए AI चैट बोट को रोल आउट करना भी प्रारंभ कर दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ने कुछ यूजर को नया इंटरफेस भेजना भी प्रारंभ कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करने वाले सभी यूजर को यह फीचर नहीं मिल रहा है। दरअसल कंपनी इस समय एक लिमिटेड टेस्टिंग कर रही है। जिसमें साइडबार पर डिजाइन किए गए एरिया में व्हाट्सएप प्लेटफार्म के कई क्षेत्र की पोजीशन को रीअरेंज करता है।
वही एक स्क्रीनशॉट के आधार पर व्हाट्सएप वेब इंटरफेस एक डार्क मॉड के साथ भी देखा गया है। जो की ब्लैक बैकग्राउंड वाइट टेक्स्ट फॉरमैट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर रीडेबिलिटी प्रदान करेगा। वहीं stared मैसेज, चैट, स्टेटस अपडेट, कम्युनिटी, चैनल, आर्काइव्स चैट और ब्रॉडकास्ट मैसेज के लिए आइकॉन साइड बार पर देखे जा सकेंगे। यह आर्काइव और stared मैसेज के लिए बेहतर नेविगेशन प्रदान करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर कुछ ही हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
दरअसल इस समय व्हाट्सएप अपने कई फीचर पर एक साथ कार्य कर रहा है। हाल ही में WhatsApp ने नया AI चैट बोट फीचर के बारे में भी खुलासा किया था। जिसके बाद यह फीचर मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भी दिखाई दिया। वहीं इससे पहले जानकारी मिली थी कि व्हाट्सएप इस समय एक लिंक प्राइवेसी फीचर पर भी कार्य कर रहा है। जो की यूजर को लिंक प्रीव्यू बंद करने का विकल्प देगी। दरअसल यह फीचर किसी भी दिखने वाली जानकारी को छुपाने के लिए डिजाइन किया गया था। जो की शॉर्ट डिस्क्रिप्शन और थंबनेल को लोगों को दिखाने से छुपाता हैं।






