Delhi Capitals

GT vs DC: 89 रनों पर ढेर हुई Gujarat Titans टीम, Delhi Capitals ने 6 विकेट से जीता मैच – IPL में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया। जहां पर गुजरात टाइटंस 17.3 ओवर में 89 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

दरअसल मैच में Delhi Capitals के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान शुभमन गिल 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद रिद्धिमान साहा भी 10 गेंद पर 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन भी 12 रन बना कर आउट हो गए। राहुल तेवतिया ने 15 गेंद पर 10 तथा राशिद खान ने 24 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। बता दे कि गुजरात टाइटंस की ओर से केवल तीन खिलाड़ी ही दहाई का अंक छु पाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी 8-9 रन से ज्यादा नहीं बन पाया।

वही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स के नाम 2-2 तथा खलील अहमद और अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट रहा। गुजरात टाइटंस द्वारा दिए 90 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद जैक फ्रेजर मेकगर्ग भी 10 गेंद पर 20 रन बनाकर चलते बने। वही मैच में अभिषेक पोरेल ने 7 गेंद पर 15 तथा साई होप ने 10 गेंद पर 19 रनो की पारी खेली। इस प्रकार उन्होंने अपनी टीम का आधा काम आसान कर दिया।

वहीं इसके बाद ऋषभ पंत में 11 गेंद पर 16 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। वहीं मैच में सुमित कुमार ने 9 गेंद पर 9 रन बनाए। Gujarat Titans की ओर से संदीप वॉरियर ने दो विकेट लिए तथा स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में जीत के बाद Delhi Capitals की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।