LSG vs CSK: Lucknow Super Giants ने 8 विकेट से जीता मैच
यह मुकाबला श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया गया।
जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
वहीं जवाब में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अली ने 30 रन, रविंद्र जडेजा ने 57 रनों की पारी खेली।
महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 28 रनो की पारी खेली।
वहीं LSG की ओर से कुणाल पांड्या ने दो तथा मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस ने एक एक विकेट लिए
LSG की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि काक और कप्तान केएल राहुल के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई।
इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने 54 तथा कप्तान केएल राहुल ने 82 रन बनाए।
वहीं इसके बाद निकोलस पूरन ने 23 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 8 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
CSK की ओर से मथिशा पथिराना और मुस्तफिजूर रहमान के नाम एक-एक सफलता रही।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice