Noise ColorFit Pulse 4 वॉच हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स – Noise ने हाल ही में भारत में अपनी नई स्मार्ट वॉच Noise Colorfit Pulse 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट वॉच में धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। साथ ही इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग सहित कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी मिलते हैं। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच में मिलने वाले सभी फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में बताते हैं।
Noise ColorFit Pulse 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्ट वॉच में आपको 390 x 450 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 600 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है तथा यह तेज लाइट में खूब चमकता भी है। साथ ही इस स्मार्ट वॉच में आपको ऑलवेज ओन डिस्पले की सुविधा भी मिलती है।
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो कंपनी ने इसे ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी से जोड़ा है। जो की स्मार्टफोन के साथ बेहद जल्दी पेयर हो जाती है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्ट वॉच की बैटरी 7 दिनों तक सिंगल चार्ज पर चलती है तथा इसे बिना रुकावट के कॉलिंग भी की जा सकती है। वहीं हेल्थ ट्रैकिंग फीचर के अंतर्गत इसमें आपको हार्ट रेट और spo2 फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आप इस स्मार्ट वॉच द्वारा स्ट्रेस लेवल को भी माप सकते हैं तथा इसमें आपको मौसम की जानकारी भी मिलती है।
Noise ColorFit Pulse 4 की कीमत
इस स्मार्ट वॉच को आप ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, रोज गोल्ड पिंक और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। बता दे कि इसकी कीमत 2499 रुपए रखी गई है। जिसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं।






