DC vs MI: Delhi Capitals ने 10 रन से जीता मैच

आज डबल हेडर का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

 दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की टीम 247 रन ही बना पाई और 10 रनों से यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल ने जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जैक फ्रेशर मेक गर्ग ने 27 गेंद पर 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 84 रन बनाए।

वहीं मैच में अभिषेक पोरेल ने 36, ऋषभ पंत ने 29 रन ओर ट्रिस्टन स्टब्स ने 48 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और ल्युक वुड के नाम एक-एक सफलता रही।

मुंबई इंडियन की ओर से सूर्य कुमार यादव ने 13 गेंद 26 रनों की पारी खेली।

इसके अतिरिक्त मैच में तिलक वर्मा ने 63 तथा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली।

Delhi Capitals की और से मुकेश कुमार और रसिख दार सलाम ने 3-3 विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice