iqoo neo 7

HTC U24 सीरीज Geekbench पर आई नजर, मिलेगा Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट – कंपनी जल्द ही HTC U24 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। बता दे कि पिछले साल मई 2023 में कंपनी ने U23 और U23 Pro फोन को लांच किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी U24 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग सीरीज के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। परंतु इस सीरीज के मॉडल को ऑनलाइन देखा गया है। जिनका नाम HTC U24 और HTC U24 Pro बताया जा रहा है। दरअसल इन दोनों स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है। जहां फोन की रैम, चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई है।

हाल ही में Geekbench पर HTC का अपकमिंग स्माटफोन मॉडल नंबर 2QDA100 के साथ देखा गया। जिससे पता चलता है की अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है तथा यह Android 14 पर चलेगा। साथ ही स्मार्टफोन को 12GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1095 तथा मल्टीकोर टेस्ट में 3006 अंक मिले हैं।

वही HTC के इस अपकमिंग मॉडल को Bluetooth SIG लिस्टिंग पर भी मॉडल नंबर 2QDA100 के साथ देखा गया था। जिससे यह पता चलता है की अपकमिंग स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आने वाला है। हालांकि इसके अलावा और कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि लिस्टिंग से इतना पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन HTC U24 और HTC U24 Pro होंगे जो कि मई में लॉन्च हो सकते हैं।

बता दे कि पिछले साल कंपनी ने U23 सीरीज को भी मई में ही लॉन्च किया था। वहीं अब पिछले लाइनअप के अपग्रेड के रूप में U24 सीरीज लाई जा सकती है। हालांकि इस सीरीज में पिछले सीरीज के तरह IP67 सर्टिफिकेशन के साथ फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। वही अपकमिंग सीरीज में पुरानी सीरीज की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे कि पिछले सीरीज में स्मार्टफोन में 4600 mAh की बैटरी मिलती थी। वही जानकारी के लिए बता दे की U23 सीरीज के दोनो मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं जो की Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

इसमें आपको 6.7 इंच की OLED डिस्पले मिलती है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। U23 सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर उपलब्ध कराया गया है। वही U23 Pro मॉडल में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। U23 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में आपको सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।