Android 15

Android 15 में मिलेगा लॉक स्क्रीन विजेट, रिपोर्ट ने किया दावा – गोरतलब है कि एंड्रॉयड के शुरुआती दिनों में गूगल लॉक स्क्रीन पर विजेट की सुविधा देता था। परंतु सिक्यूरिटी को देखते हुए एंड्राइड 5.0 अपडेट के साथ इस फीचर को हटा दिया गया था। परंतु अब खबर आ रही है कि एंड्रायड 15 में स्मार्टफोन में लॉक स्क्रीन विजेट फिर से प्रदान किया जाएगा। दरअसल इस साल कई रिपोर्टर्स ने यह दावा किया है कि लॉक स्क्रीन विजेट वापस आ सकता है। हालांकि यह केवल टैबलेट के लिए उपलब्ध होगा परंतु एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि गूगल इस समय ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो की फोन पर भी कार्य करेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड 15 टेबलेट के लिए लॉक स्क्रीन विजेट का सपोर्ट उपलब्ध होगा। हालांकि यह विजेट सीधे लॉक स्क्रीन पर दिखाई नहीं देंगे। इन्हें अलग से स्पेस में जोड़ा जाएगा। जिसे लॉक स्क्रीन के टॉप पर स्वीप किया जा सकेगा। दरअसल एंड्रॉयड अथॉरिटी के मिशाल रहमान का मानना है कि जगह की कमी के कारण स्मार्टफोन के लिए इस फीचर का प्लान तैयार नहीं किया गया है। परंतु एंड्रॉयड 15 बीटा 1.2 में टिप्स्टर को इससे जुड़ी कुछ जानकारी मिली है। दरअसल इस समय गूगल अपने विजिट को स्क्रीन के नीचे ले जाने की टेस्टिंग पर जोर दे रहा है। गौरतलब है कि पिक्सल स्मार्टफोन के लिए एक विजेट जैसा एलिमेंट है। यह एंड्राइड चलाने वाले अन्य स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। परंतु ज्यादातर ब्रांड ने इस प्रकार के फीचर का उपयोग नहीं किया है। दरअसल कंपनियां ऐसे अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार नोटिफिकेशन उपलब्ध कराने के लिए ऐप निर्माता पर विश्वास करती है।

वही मिशाल रहमान ने पोजीशन आईओएस पर लाइव एक्टिविटी दिखाने वाली बात पर जोर दिया है। विजेट रिमोटव्यू एपीआई पर तैयार किए गए हैं। यदि टेक दिग्गज स्मार्टस्पेस एपीआई के अंदर रिमोटव्यू एपीआई के लिए सपोर्ट बनाते हैं तो वह थर्ड पार्टी एप्स को लॉक स्क्रीन पर अपना विजेट डिस्प्ले बनाने की सुविधा प्रदान कर सकते हैं। वहीं एंड्रॉयड डेवलपर को यह करने के लिए एप डेवलपर के साथ कार्य करना होगा। जिससे कि विजेट स्मार्ट स्पेस एपीआई के स्पेसिफिकेशन प्रतिबंधों के अनुसार तैयार हो। जिससे कि उन्हें मॉनिटर करना आसान हो जाए। हालांकि यह एक नजर में क्रैश भी हो सकते हैं हालांकि ऐसा नहीं लगता कि गूगल ऐसा कुछ करेगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।