SRH vs RR: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता Sunrisers Hyderabad – आईपीएल 2024 का 50 वा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए। वही जवाब में राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
दरअसल यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर Sunrisers Hyderabad ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए और फिर वह आवेश खान के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में अनमोलप्रीत सिंह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर ट्रेविस हेड ने 44 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वहीं मैच में नीतीश रेड्डी ने 42 गेंद पर नाबात 76 तथा क्लासेन ने 19 गेंद पर नाबात 42 रनो की पारी खेली। इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाएं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने 2 तथा संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rajasthan Royals की ओर से जोस बटलर दूसरी ही गेंद पर बिना अपना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कप्तान संजू सैमसन भी बिना अपना खाता खोले चलते बने। हालांकि फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने पारी को संभाला। इस दौरान दोनों के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई। मैच में यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली तो वही रियान पराग ने भी 49 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 77 रन बनाए। वहीं इसके बाद मैच में सिमरन हिटमायर ने 13 तथा ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाया।
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन की आवश्यकता थी। परंतु आखिरी गेंद पर रोवमैन पावेल एलपीडबल्यू आउट हो गए और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया। Sunrisers Hyderabad की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान पेट कमिंस और टी नटराजन के नाम 2-2 सफलता रही।







