Kolkata Knight Riders

MI vs KKR: प्लेऑफ रेस से बाहर हुई Mumbai Indians, KKR ने 24 रन से हराया – आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद Kolkata Knight Riders की टीम 169 रन पर ऑल आउट हो गई। वही 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और टीम मात्र 145 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 के लिए प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई है।

दरअसल मैच में Kolkata Knight Riders की ओर से फिलिप साल्ट 3 गेंद पर 5 रन तथा सुनील नारायण 8 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में अंगकृष रघुवंशी भी 6 गेंद पर 13 तथा वेंकटेश 4 गेंद पर 6 रन बनाकर नमन तुषारा का शिकार हो गए। हालांकि फिर मैच में वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंद पर 70 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में वेंकटेश अय्यर ने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वहीं उनके अलावा मनीष पांडे ने भी 31 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दो खिलाड़ियों के अलावा और कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा। आंद्रे रसैल 7 रन तथा रिंकू सिंह 9 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट देते चले। इस प्रकार Kolkata Knight Riders की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं Mumbai Indians की ओर से जसप्रीत बुमराह और नमन तुषारा ने 3-3 विकेट लिए तथा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 तथा पीयूष चावला ने एक विकेट अपने नाम किया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians की ओर से सलामी बल्लेबाज इशान किशन 7 गेंद पर 13 रन बनाकर स्टार्क के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद नमन धीर और रोहित शर्मा भी 11-11 रन बनाकर आउट हो गए। वही मैच में तिलक वर्मा 4 रन, नेहाल वडेरा 6 रन, कप्तान हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि फिर वह फिलिप साल्ट को अपना कैच थमा बैठे। वहीं मैच में टिम डेविड ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और Kolkata Knight Riders ने यह मुकाबला 24 रनों से जीत लिया। कोलकाता की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसैल ने 2-2 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में जीत के बाद Kolkata Knight Riders की टीम के पास प्वाइंट्स टेबल में 14 अंक हो गए हैं तथा टीम दूसरे स्थान पर काबीज है। वही इस मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। बता दे कि Mumbai Indians की टीम इस सीजन खेले 11 मुकाबले में केवल तीन मुकाबले में ही जीत दर्ज कर पाई।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।