RCB vs GT: Royal Challengers Bengaluru ने GT को 4 विकेट से हराया
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में मुकाबला खेला गया।
गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
जवाब में RCB ने 13.4 ओवर में 152 रन बनाते हुए चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजय कुमार विषक ने 2-2 विकेट लिए।
RCB की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई।
इस दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 64 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली ने मैच में 27 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली।
वही गुजरात टाइटंस की ओर से जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तथा नूर अहमद ने भी 2 विकेट चटकाए।
इस मुकाबले में जीत के बाद RCB प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice