LSG vs KKR: Kolkata Knight Riders ने 98 रनों से जीता मैच

आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला खेला गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स के टीम 16.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 98 रनों से जीत लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने 39 गेंद 6 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाएं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से  कप्तान केएल राहुल 25 रन ही बना पाए।

मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 36 आयुष बदोनी ने 15, ऐस्टन टर्नर ने 16 तथा निकोलस पूरन ने 10 रनो की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए।

इसके अलावा आंद्रे रसैल ने 2 तथा स्टार्क और सुनील नारायण ने भी एक-एक विकेट लिया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice