Artificial Intelligence

OpenAI करेगा सर्च इंजन लॉन्च, Google को मिलेगी टक्कर – खबर आ रही है कि OpenAI ChatGPT के बाद अब अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। दरअसल OpenAI अपना नया सर्च इंजन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसकी जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट द्वारा पता चली है। यदि कंपनी ऐसा करती है तो यह सीधे तौर पर Google को कड़ी टक्कर देगा।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की Google 14 मई को अपना Google I/O इवेंट आयोजन करने वाला है। वहीं इससे पहले खबर आ रही है कि OpenAI अपना नया सर्च इंजन लॉन्च करने जा रहा है। दरअसल हाल ही में OpenAI ChatGPT के निर्माता ने बताया कि वह AI पॉवर्ड सर्च और Google सर्च स्टार्टअप पर Perplexity को टक्कर देने के लिए अपने खुद का एक सर्च इंजन तैयार करना चाहता है। जिसके लिए AI पावर सर्च स्टार्टअप पर Perplexity के फाउंडर तीन इंजीनियर है। जिनमें Arvind Srinivas, Johnny Ho और Denis Yarats है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Arvind पहले OpenAI में काम कर चुके हैं वही Denis पहले Meta में काम कर चुके हैं। वहीं Johnny Ho पहले Quora में काम कर चुके हैं। बता दे की सर्च स्टार्टअप Perplexity की वर्तमान वैल्यूएशन लगभग एक बिलियन डॉलर के करीब है। हालांकि इससे पहले भी कई रिपोर्ट में यह सामने आ चुका है कि Open AI नया सर्च इंजन लाने जा रहा है। जो कि सीधे तौर पर गूगल को टक्कर देगा। ChatGPT के निर्माता ने बताया कि OpenAI की नई खोज से ChatGPT का अधिक विस्तार होगा। इसके बाद हम वर्तमान में चल रही सभी प्रकार की जानकारी को आसान तरीके से OpenAI की सर्च इंजन वेबसाइट में देख पाएंगे। इसके अतिरिक्त OpenAI ने अपने टेक्स्ट टू वीडियो जेनरेटिव AI मॉडल का भी ऐलान किया है जो कि जल्द ही पेश किया जाएगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है