Google I/O 2024 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कहां देखें लाइव स्ट्रीम – Google का वार्षिक I/O 2024 डेवलपर सम्मेलन आज यानी 14 मई से शुरू होने जा रहा है। जो की 20 मई तक होने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की गूगल का यह इवेंट कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में शोरलाइन एमफिथियेटर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट की शुरुआत सुंदर पिचाई की स्पीच के साथ की जाएगी। इसके बाद गूगल सभी नई घोषणाओं पर जानकारी देगी। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी एंड्रॉयड 15 OS के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बता सकती है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ होने वाला है तथा आप इसकी लाइव स्ट्रीम कहां पर देख पाएंगे।
Google I/O 2024 की लाइव स्ट्रीम यहां देखें
यदि आप भी गूगल के इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम को देखना चाहते हैं तो आपको बता दे कि इस इवेंट की शुरुआत और कुछ जरूरी सेशन एंड्रॉयड निर्माता अपने ऑफिशियल युटुब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेंगे। जहां से आप इस इवेंट को देख पाएंगे। बता दे कि यह इवेंट भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।
Google I/O 2024 इवेंट में क्या कुछ होगा
फिलहाल कंपनी ने इस इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट में कंपनी क्या कुछ पेश करने वाली है। हालांकि माना जा रहा है कि कंपनी Gemini बेस्ड AI फीचर्स को एप्स के सूट में उपलब्ध कराने के बारे में घोषणा कर सकती है।
एंड्रॉयड 15 फीचर्स
कंपनी अपने इस इवेंट में एंड्रॉयड 15 के रिलीज की तारीख का खुलासा कर सकती है। बता दे की एंड्रॉयड का यह नया वर्जन अभी बीटा फेस में चल रहा है। जिसके बाद इसकी टेस्टिंग गूगल पिक्सल डिवाइसेज पर की जा सकती है। माना जा रहा है कि एंड्रायड 15 में डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि इसमें कई अपडेट शामिल होंगे जो की सिक्योरिटी को बेहतर बनाएंगे तथा यूजर्स की प्राइवेसी में काफी सुधार कर सकते हैं। साथ ही गूगल का नया OS एंड्रॉयड 15 कई नए फीचर्स के साथ पेश होगा। जिनमें की नोटिफिकेशन कूल डाउन, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, ऑडियो शेयरिंग, आशिंक स्क्रीन शेयरिंग और ऐप आर्काइविंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
Gemini AI
इवेंट में कंपनी Gemini AI के बारे में भी बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल कंपनी Gemini AI फंक्शन को Chrome, Google Maps, Google Workspace, Gmail समेत अन्य ऐप की सीरीज में जोड़ने का ऐलान कर सकती है। साथ ही आने वाले समय में gemini सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज में सेंट्रल की भूमिका निभा सकती है। जिससे गूगल असिस्टेंट को साइड कर दिया जा सकता है।
इसके अलावा कंपनी गूगल Gemini द्वारा बेस्ड एक नया पिक्सल एक्सक्लूसिव वर्चुअल अस्सिटेंट pixie भी लॉन्च कर सकती है। जिससे कि आप टेक्स्ट या वॉइस इनपुट तक ही नहीं बल्कि pixie के साथ फोटो को भी शेयर कर पाएंगे।
हो सकती है हार्डवेयर की घोषणा
गूगल का यह इवेंट आमतौर पर सॉफ्टवेयर बेस्ड प्रोग्राम रहा है। हालांकि कंपनी ने इससे पहले कई बार हार्डवेयर का ऐलान भी किया है। गौरतलब है कि पिछले साल गूगल ने अपने I/O इवेंट में पहले Pixel Fold और Pixel 7a फोन को लॉन्च किया था। वही इस बार गूगल ने इस इवेंट से पहले ही अपने Pixel 8a स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है जो की 14 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसी के साथ कंपनी Pixel 8a के बारे में कुछ जानकारी भी साझा कर सकता है। हालांकि कंपनी अपना Pixel Fold 2 स्मार्टफोन इस इवेंट में लॉन्च नहीं कर सकता।
एंड्राइड टीवी और वेयर OS 5
वियरेबल डिवाइसेज के अंतर्गत कंपनी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को एक बहुत जरूरी अपग्रेड देने जा रही है। दरअसल Wear OS5 सेशन की जानकारी बताते हुए कहा गया कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में वॉच फेस फॉर्मेट के साथ-साथ डिवाइसेज की सीरीज के लिए डिजाइन और बिल्ड भी शामिल हो सकता है।






