GT vs KKR: बारिश के कारण मैच रद्द होने से बाहर हुई Gujarat Titans – आईपीएल 2024 में 13 मई 2024 को गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होना था। परंतु बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया। जिसके बाद दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिए गए। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। वही इस मुकाबले में एक पॉइंट मिलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 13 मैच में जीत के साथ 19 अंक हो गए हैं।
गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यहां से फाइनल में पहुंचने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को दो मौके मिलते हैं। यानी यदि KKR टीम क्वालीफायर 1 हार जाती है तो भी उसे क्वालीफायर 2 में खेलने का मौका मिलेगा। बता दे की क्वालीफायर 1 को जीतने वाली और क्वालीफायर 2 को जीतने वाली टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है। वहीं प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबले खेलती है। और फिर जो यह मुकाबला जीतती है उसे क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की उपविजेता से मैच जीतना रहता है।
आईपीएल 2024 में अभी केवल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है। वहीं अब बाकी तीन स्थानों के लिए लड़ाई जारी है। दरअसल इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 19 अंक है तथा वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ मौजूद है। इसके अलावा चेन्नई की टीम तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर 14-14 अंकों के साथ है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवें, दिल्ली छठे और लखनऊ सुपरजाइंट्स सातवें स्थान पर है। बता दे की तीनों टीमों के पास 12-12 अंक है तथा यह तीनों ही टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं आईपीएल 2024 से गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब की टीम लगभग बाहर हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Kolkata Knight Riders के अलावा कौन सी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाती है।







