SRH

SRH vs GT: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, प्लेऑफ में पहुंची SRH – आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाना था। बता दे कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में होना था। परंतु बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

दरअसल हैदराबाद में शाम से ही बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो पाया। अंत में इस मुकाबले को रद्द करते हुए दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिए गए। गोरतलब है आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का यह आखिरी मुकाबला था। जो की बारिश के चलते रद्द हो गया। वहीं इस मुकाबले में एक अंक मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद भी 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है।

बता दे कि इस साल Gujarat Titans ने 14 मुकाबला में 5 मैच जीते हैं। वही दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। जिसके एक-एक पॉइंट गुजरात टाइटंस को मिले। इसके बाद गुजरात टाइटंस के पास कुल 12 पॉइंट हो गए। वही Sunrisers Hyderabad ने इस साल खेले 13 मुकाबले में से 7 मुकाबले में जीत दर्ज की है तथा आज का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास प्वाइंट्स टेबल में कुल 15 अंक हो गए हैं तथा टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं आईपीएल 2024 में कल मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है