RR vs KKR: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनो टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

IPL 2024 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था।

बता दे कि यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर आयोजित होना था।

परंतु बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाया और दोनों टीमों को एक एक पॉइंट दे दिए गए।

इस मुकाबले के बाद प्ले ऑफ की चारो टीमें सामने आ चुकी है।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कोलकाता नाइट राइडर्स तथा दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है।

वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स तथा चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है। 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इसके अलावा एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद में ही राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

वहीं आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice