Apple

अब आंखों से कंट्रोल करे जा सकेंगे एप्पल के डिवाइस, जल्द ही होगा उपलब्ध – इस साल 2024 में Apple अपने डिवाइस के लिए बहुत से नए फीचर लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि आने वाले सभी फीचर में आई ट्रैकिंग सिस्टम यूजर्स को उत्साहित करते दिख रहा है। नया आई ट्रैकिंग सिस्टम Apple के iPhone और iPad डिवाइस में अगले माह जून में ऑफीशियली रूप से लांच कर दिए जाएंगे। आई ट्रैकिंग सिस्टम एप्पल के iOS 18 and iPadOS 18 के अपडेट में देखने को मिलेंगे।

यूजर्स को बता दे कि आई ट्रैकिंग फीचर को उपयोग में लेने के लिए यूजर्स को कोई भी अन्य एक्सेसरी या हार्डवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आई ट्रैकिंग फीचर सभी iOS अप्प पर काम करेगा और app के कंपोनेंट को यूजर्स आंखों से कंट्रोल कर पाएंगे। इसके साथ ही नए अपडेट में Apple Music अप्प में taptic इंजन का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा से परेशान यात्रियों के लिए नया फीचर लॉन्च किया जाएगा, जिससे यात्रियों को मोशन सिकनेस से राहत मिलेगी। हालांकि Vehicle Motion Cues नाम के इस फीचर की अधिक डिटेल अपडेट आने पर पता चलेगी।

नए अपडेट में Apple के CarPlay अप्प के भी नए फीचर लाये जा रहे हैं, जिससे की ऊंची आवाज में सुनने वाले लोगों को मदद मिलेगी। इस बार Apple फिजिकल डिसेबिलिटी से परेशान यूजर्स को राहत देने के लिए अनेक AI based फीचर लॉन्च करेगा। आने वाले सभी अपडेट अगले माह ऑफीशियली लॉन्च हो जाएंगे।