Jio Finance App: Phone Pay और Paytm को टक्कर देने आ रहा है Jio का Finance App, बीटा वर्जन हुआ लॉन्च – बीते काफी दिनों से Jio की फाइनेंसियल सर्विस चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब हाल ही में बुधवार को कंपनी ने Jio Finance App का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने बताया है कि जिओ फाइनेंस ऐप द्वारा अब यूजर डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई पेमेंट करने के साथ-साथ म्युचुअल फंड्स पर लोन जैसी सुविधा का लाभ भी ले पाएंगे। यानी सीधे तौर पर कहां जाए तो इस समय Phone Pay, Paytm और Google Pay से जिस प्रकार यूपीआई पेमेंट हो रहा है उसी प्रकार Jio Finance App से भी यूजर सभी प्रकार का पेमेंट कर पाएंगे।
वही Jio Finance App में यूजर इंस्टेंट डिजिटल अकाउंट भी खोल पाएंगे। इस दौरान यूजर प्रीपेड वॉलेट या नया बैंक अकाउंट ओपन कर पाएंगे। एक बार अकाउंट खोलने या वॉलेट बनाने के बाद आप सभी बिल का पेमेंट एप से कर पाएंगे। साथ ही आप पेमेंट भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को जिओ पेमेंट्स Jio Payments Bank बैंक द्वारा पूरा किया जाएगा। यानी जिओ पेमेंट्स बैंक में डिजिटल तरीके से अकाउंट ओपन होगा। वही कंपनी ने बताया है कि जिओ पेमेंट्स बैंक आरबीआई की डिवीजन DICGC के साथ भी रजिस्टर्ड है।
गोरतलब है कि कंपनी ने अभी इस ऐप को बीटा वर्जन के लिए लांच किया है। फाइनल वर्जन के बाद ही इसे आम लोगों के लिए लांच किया जाएगा। वही जिओ फाइनेंस ऐप का सबसे खास फीचर यूपीआई पेमेंट बताया जा रहा है। यानी अब Phone Pay और Google Pay की तरह Jio Finance App से भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस ऐप के द्वारा आप यूपीआई ट्रांजैक्शन, डिजिटल बैंकिंग, इंश्योरेंस एडवाइजरी, बिल सेटलमेंट जैसे सभी प्रकार के कार्य सहजता पूर्वक कर पाएंगे। साथ ही कंपनी दावा कर रही है कि इसका इंटरफेस भी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है।






