smartwatch

Google Fitbit Ace LTE स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेगा लोकेशन ट्रैकिंग और सेफ्टी फीचर्स – Google की सहायक कंपनी Fitbit में 7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों की जरूरत को पूरा करने और इंटरेक्टिव गेम द्वारा फिजिकल एक्टिविटी बढ़ावा देने के लिए के लिए खास तौर पर एक नई स्मार्ट वॉच Google Fitbit Ace LTE लॉन्च की है। यह नई स्मार्ट वॉच रियल टाइम लोकेशन के साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स का भी बेहद ध्यान रखती हैं।

Google Fitbit Ace LTE के स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस नई स्मार्ट वॉच में 41.04 x 44.89 mm OLED डिस्पले दी है जो की 333PPI के रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 को सपोर्ट करती है। इस वॉच का वजन लगभग 28.3 ग्राम है तथा इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील और रीसाइकिल प्लास्टिक मटेरियल से बनाई गई है। यह स्मार्ट वॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर से लैस है तथा इसमें आपको 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल जाती है। बता दे कि यह स्मार्ट वॉच 328 mAh की बैटरी से लैस है तथा यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। जो केवल 70 मिनट में इस स्मार्ट वॉच को फुल चार्ज कर देता है। इसके अतिरिक्त यह केवल 30 मिनट में इस स्मार्ट वॉच को लगभग 60% तक चार्ज कर देता है।

वहीं इस स्मार्टवॉच में आपको स्टैंड अलोन LTE कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही यह Google Fi/T Mobile के साथ कार्य कर पाने में भी सक्षम है। वहीं कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्ट वॉच में आपको एनएफसी, ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस/जीएनएसएस सपोर्ट मिल जाता है। यह स्मार्ट वॉच 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित भी रह सकती है। साथ ही इसमें आपको Fitbit Ace LTE के जरिए लोकेशन ट्रैकिंग के साथ सेफ्टी फीचर भी मिलता है। जो कि बच्चों की लोकेशन का पता लगाने में फायदेमंद साबित होता है। हालांकि यह बच्चे के लोकेशन का डाटा केवल 24 घंटे के लिए ही स्टोर कर पाती है।

Google Fitbit Ace LTE की कीमत

Google Fitbit Ace LTE स्मार्ट वॉच की कीमत लगभग 19181 रुपए रखी गई है। वहीं यह स्मार्ट वॉच माइल्ड और स्पाइसी दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्मार्टवॉच 5 जून से खरीदी के लिए उपलब्ध होगी तथा वर्तमान समय में यह Amazon पर और गूगल स्टोर पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

गोरतलब है कि इस स्मार्ट वॉच को सेल्यूलर कनेक्टिविटी और गेम्स लाइब्रेरी के साथ फिटबिट आर्केड एक्सेस और नए कंटेंट के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर के लिए Fitbit Ace Pass की मेंबरशिप की आवश्यकता होती है। जिसमें Fitbit Ace Pass यूज़र के लिए लगभग 833 रुपए के मंथली चार्ज तथा 10000 रुपए के वार्षिक मेंबरशिप पर उपलब्ध है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।