T20 World Cup 2024 कल से होगा शुरू 

IPL 2024 खत्म होने के बाद अब T20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है।

इस बार T20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जाएगा।

T20 World Cup 2 जून से शुरू होगा तथा फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। 

जानकारी के लिए बता दे की T20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार 20 टीम भाग लेने वाली है। इन 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

आपको बता दे की T20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले 9 मैदाने पर खेले जाएंगे जिसमें 6 मैदान वेस्ट इंडीज तथा 3 मैदान अमेरिका के होंगे। 

वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा की टीमें होगी।

ग्रुप B में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम होगी।

ग्रुप C में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा की टीमें होगी।

ग्रुप D में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और नेपाल की टीम होगी।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice