WhatsApp लाया नया फीचर, अब पसंदीदा कांटेक्ट की बना पाएंगे फेवरेट लिस्ट
WhatsApp अपने यूजरों के लिए समय-समय पर नए फीचर लेकर आता है।
अब एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया फीचर आने वाला है। जो की App में एक Favourite फिल्टर बॉक्स को जोड़ देगा।
जिसके अंतर्गत यूजर अपनी पसंदीदा चैट्स को एक अलग बॉक्स में फिल्टर कर पाएंगे।
दरअसल इस फीचर को बीटा वर्जन 2.24.12.7 में देखा गया है।
इस फीचर की बदौलत यूजर अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप की चैट को ढूंढने के लिए स्क्रीन पर स्क्रॉल करने के झंझट से बच जाएंगे।
यूजर्स अब अपने पसंदीदा कांटेक्ट या ग्रुप को फेवरेट लिस्ट में ऐड करने के पश्चात उसे डायरेक्ट होम स्क्रीन पर फेवरेट टैब में देख पाएंगे।
हाल ही में व्हाट्सएप ने यूजर को स्टेटस अपडेट में 1 मिनट लंबा वॉइस मैसेज शेयर करने की सुविधा दी है।
यह फीचर Android और iPhone दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
कंपनी ने AI से प्रोफाइल फोटो जनरेट करने वाले अन्य फीचर की भी तैयारी कर ली है। जिसे AI Profile Photos फीचर नाम दिया गया है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice