बड़े कवर डिस्पले के साथ इस दिन लांच होगा Honor Magic V Flip फोन – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor जल्द ही अपना Magic V Flip स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च कर सकती है। बता दे कि इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री रिजर्वेशन भी शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 1TB तक की स्टोरेज तथा तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध कराएगी। हाल ही में Honor Magic V Flip स्मार्टफोन को चीन कंपलसरी सर्टिफिकेशन 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।
वही रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्टफोन को कंपनी 13 जून को लांच कर सकती है। दरअसल कंपनी ने Weibo पर इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का टीजर जारी किया है। इसके अतिरिक्त Honor की वेबसाइट पर भी एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में बड़े कवर डिस्प्ले और सर्कुलर कैमरा माड्यूल रखे गए हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Champagne Pink, Camellia White और Iris Black कलर में पेश किया है. हालांकि यह स्मार्टफोन अभी केवल चीन में ही लॉन्च किया जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
गोरतलब है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2024 में कंपनी ने Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन के बाहर इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्च किया था। इस सीरीज के अंतर्गत Magic V2 और Magic V2 RSR स्मार्टफोन शामिल है। वहीं देश में कंपनी की यूनिट के सीईओ Madhav Sheth ने X पर एक पोस्ट करते हुए Honor के नए Magic फोल्डेबल स्मार्टफोन के भारत में लांच होने का संकेत दिया था। इसमें Vivo के X Fold 3 Pro के लॉन्च का पोस्टर भी शामिल है। जिसके साथ Madhav Sheth ने Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर तंज कसते हुए लिखा था कि Honor की Magic सीरीज देश के कस्टमर की उम्मीद से काफी आगे होगी।
दरअसल पिछले वर्ष कंपनी ने Honor Magic V2 को लांच किया था। जिसके बाद Porsche Design के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया गया था। जिसका नाम Magic V2 RSR रखा गया। इन दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर उपलब्ध कराया था। वही इसमें डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने 6.43 इंच का OLED कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच का इनर OLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया था। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz था।






