मई महीने में UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 20.45 करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन – बीते कुछ सालों से ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। वही बात करें पिछले महीने यानी मई की तो इस महीने में UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने ट्रांजैक्शन के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल पिछले महीने यूपीआई ट्रांजैक्शन 14.04 अरब हुई। जिसकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड डॉलर रही। वॉल्यूम से यह अप्रैल की तुलना में 6% और वैल्यू में लगभग 4% की बढ़ोतरी रही है।
NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया के डाटा के मुताबिक पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 49% की ग्रोथ है वहीं वैल्यू में भी लगभग 39% की ग्रोथ दर्ज की गई है। बता दे की यूपीआई को शुरू हुए लगभग 8 वर्ष हो गए हैं जिसके बाद से यह वैल्यू और वॉल्यूम में सबसे अधिक आंकड़े रहे हैं। बता दे कि मई में फास्टैग ट्रांजेक्शन 6% बढ़कर 34.7 करोड रुपए था। वहीं फास्टैग ट्रांजैक्शन की वैल्यू भी अब बढ़कर 5908 करोड रुपए हो गई है। परंतु इस दौरान आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ट्रांजेक्शन 4% घटकर 9 करोड रुपए ही रह गए हैं।
जहां एक और यूपीआई पेमेंट से यूजर को काफी ज्यादा सुविधा हुई है। वही ऑनलाइन पेमेंट बढ़ने के साथ फ्रॉड भी काफी ज्यादा बड़े हैं। पिछले वित्त वर्ष में ऑनलाइन पेमेंट से 400 प्रतिशत से अधिक फ्रॉड बढ़कर 14.57 अरब रुपए के थे। गौरतलब है कि यूपीआई से यूजर अपने स्मार्टफोन से पेमेंट आसानी से ट्रांसफर कर पाते हैं। वहीं रिजर्व बैंक आफ इंडिया यानी आरबीआई के डाटा बताता है कि पिछले 2 वर्षों में यूपीआई से की गई ट्रांजैक्शन की वैल्यू लगभग 137% बढ़कर 200 लाख करोड रुपए तक पहुंच गई है।
हालांकि डिजिटल पेमेंट के कारण बढ़ रहे फ्रॉड के लिए आरबीआई ने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए कई कैंपियन प्रारंभ किए हैं।
बता दे है कि यूपीआई सर्विस भारत के अलावा मॉरीशस और श्रीलंका में भी लॉन्च की गई है। मॉरीशस और श्रीलंका में ट्रैवल करने वाले भारतीयों के लिए यूपीआई सर्विस उपलब्ध है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ ऐतिहासिक संबंधों को जोड़ने के लिए यूपीआई सर्विस को अहम बताया है। इस दौरान प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत के साथ सहयोगियों को एकजुट करने की यूपीआई ने जिम्मेदारी संभाली है। क्योंकि यूपीआई के द्वारा आप एक जगह से दूसरे जगह तक पैसे आसानी से भेज सकते हैं।






