IND vs IRE: भारतीय टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया
आज T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से खेला गया।
यह मुकाबला न्यूयॉर्क के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने यह मुकाबला 12.2 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया।
मैच में आयरलैंड की ओर से लार्कन टकर ने 10, हैरी टेक्टर ने 4 तथा कॉर्टिस कैम्फर ने 12 रनों की पारी खेली।
मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए गैरेथ डेलानी ने 14 गेंद पर 26 रन बनाए।
वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए।
मैच में रोहित शर्मा ने 37 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए।
ऋषभ पंत ने 26 गेंद पर 36 रन बनाते हुए अपने टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice