स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno जल्द ही अपना Phantom V2 Flip स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
हालांकि कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है।
हाल ही में FCC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह फोन Tecno Phantom V2 Flip स्मार्टफोन हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में कंपनी 70 वोल्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4590 mAh की बैटरी उपलब्ध करा सकती है।
इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस होगा।
बता दे की कंपनी ने पिछले महीने देश में Camon 30 5G और 30 Premier 5G स्मार्टफोन को लांच किया था।
इन दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्रदान किया गया है।
यह दोनों ही स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आउट ऑफ़ द बॉक्स HiOS 14 पर कार्य करते हैं।