Vivo

Vivo V40 Pro स्मार्टफोन को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग – Vivo कंपनी जल्द ही अपने Vivo V40 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल अभी तक कंपनी ने इस सीरीज के अंतर्गत Vivo V SE स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। वही V40 lite को भी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। वहीं अब बताया जा रहा है कि कंपनी Vivo V40 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दरअसल हाल ही में इस फोन को एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।

दरअसल कंपनी Vivo V40 Pro स्मार्टफोन को इस सीरीज के टॉप मॉडल के रूप में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में स्मार्टफोन को थाईलैंड के सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। बता दे की थाईलैंड की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी NBTC पर इस स्मार्टफोन को V2347 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है तथा इससे पहले इस स्मार्टफोन को UK का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Vivo S19 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। वही टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने बताया है कि यह फोन पूरी तरह से रीब्रांडेड वर्जन नहीं होगा। इसमें कुछ हद तक डिजाइन मिलता जुलता हो सकता है।

यदि इस स्मार्टफोन को कंपनी रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करती है तो उस हिसाब से इस फोन में भी आपको 6.75 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें कंपनी 4500 nits की पिक ब्राइटनेस दे सकती है। वहीं इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 50 मेगापिक्सल का 2X ऑप्टिकल जूम कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वही दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में भी कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध करा सकती है।

Vivo V40 Pro स्मार्टफोन में 256GB से लेकर 512GB स्टोरेज तथा 8GB, 12GB और 16GB के रैम विकल्प उपलब्ध कराये जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Android 14 के साथ Funtouch OS 14 के साथ आ सकता है तथा इसमें कंपनी Mediatek Dimensity 9200+ SoC प्रोसेसर दे सकती है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।