Vivo V40 Pro स्मार्टफोन को मिला NBTC सर्टिफिकेशन

कंपनी Vivo V40 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

 हाल ही में इस फोन को एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।

बता दे की थाईलैंड की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी NBTC पर इस स्मार्टफोन को V2347 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Vivo S19 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है।

वही टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने बताया है कि यह फोन पूरी तरह से रीब्रांडेड वर्जन नहीं होगा। इसमें कुछ हद तक डिजाइन मिलता जुलता हो सकता है।

इस फोन में आपको 6.75 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें कंपनी 4500 nits की पिक ब्राइटनेस दे सकती है।

दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में भी कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध करा सकती है।

Vivo V40 Pro स्मार्टफोन में 256GB से लेकर 512GB स्टोरेज तथा 8GB, 12GB और 16GB के रैम विकल्प उपलब्ध कराये जा सकते हैं।

यह स्मार्टफोन Android 14 के साथ Funtouch OS 14 के साथ आ सकता है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice