Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा ड्यूल सेल्फी कैमरा – Xiaomi कंपनी ने आज यानी 12 जून को भारत में Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट जोड़ा है। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 4700 mAh की बैटरी मिलती है। जिसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने 67W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Xiaomi Civi 4 Pro फोन की तरह दिखाई देता है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Samsung, Realme और OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होगी। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशन
बता दे कि यह स्मार्टफोन एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जो Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच की कवर्ड AMOLED डिस्पले मिलती है। जिसका रेजोल्यूशन 1236 x 2750 पिक्सल है। इसमें आपको 3000 nits की पिक ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। यह स्मार्टफोन Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट तथा Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है।
Xiaomi 14 Civi कैमरा परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध कराया है जो की Leica ब्रांडेड कैमरा से लैस है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस Light Fusion 800 इमेज सेंसर मिलता है जो कि OIS सपोर्ट से लैस है। वही इसमें 2X ट्रिपल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा तथा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी उपलब्ध कराया है। वही सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा मिलते हैं।
Xiaomi 14 Civi का प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। जिसे कंपनी ने 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा है।
Xiaomi 14 Civi की बैटरी
इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी की तो इसमें आपको 4700mAh की बैटरी मिलती है। जो की 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन का वजन 175 ग्राम है तथा डाइमेंशन 157.2×72.77×7.4mm है।
Xiaomi 14 Civi की कनेक्टिविटी
इस स्मार्टफोन में आपको कनेक्टिविटी के कई विकल्प मिल जाते हैं जिसके अंतर्गत Wi-Fi 6, 5G, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, GLONASS, USB Type C और Beidou शामिल है। वहीं इसमें सेंसर के लिए आपको ई कंपास, एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट सेंसर मिलते हैं।
Xiaomi 14 Civi कीमत
बात करें इस स्मार्टफोन की कीमत की तो स्मार्टफोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए तथा 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन माचा ग्रीन, क्रूज ब्लू और शेडो ब्लैक में उपलब्ध है। वही आपको बता दें कि ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको 3000 रुपए का डिस्काउंट मिलता है। आप इस स्मार्टफोन को Mi.com, Flipkart , Mi Home Store, या Xiaomi के रिटेल पार्टनर के यहां से खरीद सकते हैं।






