Samsung

Samsung ने Paytm के साथ की साझेदारी, Samsung Galaxy यूजर्स को मिलेगा यह फायदा – हाल ही में 13 जून गुरुवार को Samsung कंपनी ने Paytm की पैरंट कंपनी One 97 Communications लिमिटेड के साथ एक साझेदारी का ऐलान किया है। जिसके बाद अब सैमसंग वॉलेट पर पेटीएम के द्वारा आप फ्लाइट, बस, इवेंट या फिल्म की टिकट बुक कर पाएंगे। इस दौरान दोनों कंपनियों ने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य सीधे सैमसंग वॉलेट के द्वारा एक आसान बुकिंग एक्सपीरियंस प्रदान करना है।

गोरतलब है कि सैमसंग ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी दी है कि उसने पेटीएम के मालिक One 97 Communications के साथ एक साझेदारी की है जिसके अंतर्गत सैमसंग गैलेक्सी यूज करने वाले यूजर को सैमसंग वॉलेट पर पेटीएम की सर्विस का एक्सेस मिलेगा। जिसमें यूजर बस बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, मूवी टिकट की खरीदारी और इवेंट बुकिंग कर पाएंगे। इस दौरान मूवी बस और फ्लाइट बुकिंग के लिए यूजर पेटीएम एप और इवेंट बुकिंग के लिए Paytm Insider App का उपयोग करने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स सैमसंग वॉलेट का उपयोग करते हुए अपने टिकट सीधे सैमसंग वॉलेट में जोड़ पाएंगे।

इसके बाद वह हवाई अड्डा, सिनेमा हॉल और इवेंट लोकेशन के टिकट काउंटर में लगने वाली लंबी लाइन से बचेंगे और सीधा वॉलेट में स्टोर टिकट दिखाकर डायरेक्ट एंट्री ले पाएंगे। वहीं सैमसंग और पेटीएम लॉन्च की जा रही सेवाओं में पहले बुकिंग पर 1150 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर भी देने के बारे में विचार कर रही है। बता दे कि भारतीयों के लिए ट्रैवल और इवेंट बुकिंग के लिए पेटीएम एप पॉपुलर प्लेटफार्म माना जाता है। वहीं सैमसंग अब इसके साथ साझेदारी करते हुए यूजर के लिए आसान और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए कदम उठा रही है।

इस दौरान सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वरिष्ठ निर्देशक मधुर चतुर्वेदी ने बताया कि सैमसंग वॉलेट भारत में एक लोकप्रिय मोबाइल टेप और पे समाधान है जो कि साल 2017 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद से ही यह लगातार विकसित हो रहा है। पेटीएम के सहयोग से सैमसंग वॉलेट पर नई सुविधा लॉन्च करते हुए हमें काफी ज्यादा खुशी का अनुभव हो रहा है। इस सुविधा से सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन यूज करने वाले यूजर कई एप्स के बीच भी स्वीप करे बिना बस, एयरलाइन की टिकट के अलावा इवेंट और मूवी की टिकट को आसानी से खरीद पाएंगे। इसके अतिरिक्त अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन की होमस्क्रीन पर यूजर स्वीप करके इन टिकट को एक्सेस कर पाएंगे। वहीं पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया कि मोबाइल पेमेंट के क्षेत्र में हम भारतीयों को और अधिक सुविधा प्रदान करने और बेहतर यूजर अनुभव देने के लिए नियंत्रण प्रयास कर रहे हैं और इस दौरान हम सैमसंग इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।