Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, मिला IMDA सर्टिफिकेशन – हाल ही में Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट को एक लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। इसके बाद यह खबर आ रही है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। आइए अब हम आपको इस टैबलेट में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल Xiaomi की ओर से Redmi Pad SE 8.7 नया टैबलेट जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट को हाल ही में IMDA डेटाबेस में देखा गया है। जहां पर इसका मॉडल नंबर 24076RP19G बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक टैबलेट के कई लीक सामने आ चुके हैं वहीं अब IMDA में जो मॉडल नंबर दिखाई दे रहा है वह पहले आए हुए लीक के समान ही है जो कि यह दर्शाता है कि यह टैबलेट अब जल्द ही लांच होने वाला है।
हालांकि अभी तक इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परंतु बताया जा रहा है कि इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए ज्यादा विकल्प मिलने वाले हैं। यह टेबलेट मोबाइल डाटा कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा तथा इसमें आपको Redmi Pad SE के जैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। बता दे की Redmi Pad SE में कंपनी ने 11 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया था। वही अपकमिंग टैबलेट में कंपनी 8.7 इंच का डिस्प्ले देने वाली है। यानी कि Redmi Pad SE के स्पेसिफिकेशन से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशन आपको इस टैबलेट में मिल सकते हैं।
बता दे की Redmi Pad SE में 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 11 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले उपलब्ध कराया गया था। जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU तथा Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट उपलब्ध कराया गया था। स्टोरेज की बात की जाए तो इस टैबलेट को 4GB/6GB/8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया गया था। साथ ही इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। Redmi Pad SE टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 कस्टम स्क्रीन के साथ आता है। इस टैबलेट में आपको 8000 mAh की बैटरी 10 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा का और रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।






