CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जुलाई को होगा लॉन्च
Nothing कंपनी का सब ब्रांड CMF जल्द ही CMF Phone 1 फोन लॉन्च करने वाला है।
बता दे कि यह नथिंग फोन का सब ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन होगा। जो कि भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 8 जुलाई को लॉन्च होगा।
कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ CMF Buds Pro 2 TWS इयरबड्स और CMF Watch Pro 2 स्मार्ट वॉच भी लॉन्च करने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक CMF Phone 1 स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस होगा।
CMF Phone 1 में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्पले दे सकती है।
इसके फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8GB रैम उपलब्ध होगी।
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है जिसे चार्ज करने के लिए यूजर को 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
CMF Buds Pro 2 और Watch Pro 2 के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice