WhatsApp पर अब सेटिंग चेंज करके भेज पाएंगे HD वीडियो और फोटो
Whatsapp एक ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है जिसमें यूजर को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग सेट करने की सुविधा मिलेगी।
इस फीचर को पहली बार मार्च में एक फीचर ट्रैकर द्वारा एंड्रॉयड वर्जन 2.24.5.6 के लिए देखा गया था।
खबर आ रही है कि इस फीचर को सभी यूजर के लिए शुरू किया जा रहा है।
हाल ही में वीडियो कॉलिंग फीचर के लिए कंपनी ने कई अपडेट पेश किए हैं जो कि मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए है।
व्हाट्सएप अब यूजर को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग करने की सुविधा दे रहा है।
यानी कि यूजर्स डिफॉल्ट क्वालिटी सेटिंग को एचडी पर सेट करके हर बार फोटो या वीडियो को एचडी में शेयर कर पाएंगे
व्हाट्सएप में स्टोरेज और डाटा के तहत सेटिंग ऑप्शन में यह नया विकल्प मौजूद है।
बता दे की नई मीडिया अपलोड को क्वालिटी ऑप्शन के तौर पर दो विकल्प मिलते हैं जिनमें पहला विकल्प स्टैंडर्ड क्वालिटी और दूसरा विकल्प एचडी क्वालिटी का है।
बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप एक नए चैनल एनालिटिक्स फीचर की टेस्टिंग भी कर रहा है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice