Motorola Razr 50 फोल्डेबल सीरीज 25 जून को होगी लॉन्च

Motorola Razr 50 सीरीज कल यानी 25 जून को चीन में लॉन्च होने वाली है।

इसके अन्तर्गत स्टैंडर्ड Razr 50 स्मार्टफोन के अलावा Razr 50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

 इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन कई लीक्स के द्वारा पहले ही ऑनलाइन सामने आ चुके हैं।

मोटोरोला ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

इन स्मार्टफोन में कंपनी Motorola Razr 40 सीरीज के समान क्लेमशेल फोल्डेबल डिजाइन दे सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

वही प्रोसेसर की बात करें तो Razr 50 Ultra में कंपनी Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट उपलब्ध करा सकती है। 

अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। वही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी इन स्मार्टफोन में मिल जाता है।

बताया जा रहा है कि कंपनी Razr 50 Ultra को कई नए AI फीचर्स के साथ लांच कर सकती है

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice