WhatsApp के बीटा वर्जन में देखा गया नया फीचर, अब डायरेक्ट कर पाएंगे कॉल – WhatsApp इस समय अपने एंड्रॉयड यूजर के लिए कई नए फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर के लिए नए-नए फीचर जोड़ रहा है। वहीं अब हाल ही में व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर कॉल टैब पर एक नया डायलर बटन देखा गया है। जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने वाला है। यानी अब यूजर सिस्टम डायलर पर स्विच किए बिना और स्मार्टफोन पर कांटेक्ट को सेव किए बिना ही सीधे ऐप से कॉल कर पाएंगे।
WABetainfo के मुताबिक नया इन अप डायलर कॉल टैब में फ्लोटिंग एक्शन बटन के रूप में दिखाई दे रहा है। जिसके अंतर्गत यूजर WhatsApp कॉलिंग कर सकते हैं। बता दे की यूजर ऐसे नंबर पर भी कॉलिंग कर सकते हैं जो की स्मार्टफोन में सेव नहीं किया गया हो। गोरतलब है की व्हाट्सएप का यह नया फीचर एंड्रॉइड बीटा एक वर्जन 2.24.13.17 में देखा गया है। यूजर कांटेक्ट को कॉलिंग के अलावा डायलर से स्मार्टफोन की एड्रेस बुक में सेव भी कर सकते हैं। उसके अतिरिक्त एक मैसेजिंग ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे यदि कोई यूजर कॉल करने से पहले उन्हें व्हाट्सएप मैसेज भेजना चाहते हैं तो वह आसानी से मैसेज भेज पाएंगे।
फीचर ट्रैकर ने बताया कि नया इन ऐप डायलर उन चुनिंदा यूजर के लिए उपलब्ध होगा जो व्हाट्सएप के बीटा टेस्टर के रूप में गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर्ड है।
रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने कई डायनेमिक स्टिकर भी पेश किए हैं। यह स्टिकर नए सपोर्टेड Lottie फ्रेमवर्क की वजह से अधिक स्मूथ दिखाई देते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल डिवाइस पर नेटिव रीडिंग के लिए Adobe After Effects जैसे मोशन ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर भी एनिमेशन के डेवलपमेंट को और अधिक सुविधाजनक बनता है।






