Netflix पर अब Free में देख पाएंगे मूवी, जानिए क्या हैं ये नया प्लान – विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Netflix अपने यूजर के लिए एक नया फ्री प्लान पेश कर सकता है। जिसके अंतर्गत यूजर नेटफ्लिक्स के कंटेंट को बिना किसी शुल्क के फ्री में देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय नेटफ्लिक्स एक ऐसे प्लान के बारे में विचार कर रहा है जिसमें यूजर विज्ञापनों के साथ कंटेंट को फ्री में देख पाएंगे। यानी दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में यूजर नेटफ्लिक्स पर विज्ञापनों के साथ कंटेंट को फ्री में देख सकेंगे।
Netflix फ्री अड सपोर्टेड प्लान
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने यूरोपीय और एशियाई बाजारों में एक फ्री प्लान की पेशकश करने पर विचार किया है। इस दौरान नेटफ्लिक्स कंटेंट को मुफ्त में देखने की पेशकश कर सकता है। परंतु इसमें आपको विज्ञापन देखने होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कदम से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के यूजर काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे।
हालांकि अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु यदि ऐसा होता है तो यह पहली बार नहीं होगा जब नेटफ्लिक्स मुफ्त में वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा। दरअसल साल 2021 में केन्या में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एक फ्री प्लान पेश किया था। हालांकि फिर इसे बाद में बंद भी कर दिया गया। वहीं अब यह नया ऐड सपोर्टेड फ्री प्लान यूरोप और एशिया के यूजर को टारगेट कर सकता है। वहीं अमेरिका में इस मुफ्त प्लान को पेश करने की कोई योजना नहीं है। दरअसल कंपनी कुछ क्षेत्रों में पहले से ही ऐड के साथ प्लान देती है जो नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए सबसे किफायती प्लान है। इस दौरान इसकी कीमत लगभग 600 रुपए प्रति महीना है।
एमी रेनहार्ड जो की नेटफ्लिक्स के विज्ञापन अध्यक्ष हैं उन्होंने बताया कि इस विज्ञापन आधारित प्लान के वर्तमान में ग्लोबल लेवल पर 40 मिलियन एक्टिव यूजर है। जबकि पिछले साल कंपनी के पास केवल 5 मिलियन यूजर बेस था। इसके अतिरिक्त कंपनी साइन अप में से 40% ऐड सपोर्टेड प्लान देती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्री प्लान अधिक यूजर जोड़ने के अतिरिक्त वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर अधिक विज्ञापन लाने में भी सहायता प्रदान कर सकता है।






