WhatsApp के बीटा वर्जन में देखा गया नया फीचर, अब डायरेक्ट कर पाएंगे कॉल 

WhatsApp इस समय अपने एंड्रॉयड यूजर के लिए कई नए फीचर पर कार्य कर रहा है।

हाल ही में व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर कॉल टैब पर एक नया डायलर बटन देखा गया है।

यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने वाला है।

अब यूजर सिस्टम डायलर पर स्विच किए बिना और स्मार्टफोन पर कांटेक्ट को सेव किए बिना ही सीधे ऐप से कॉल कर पाएंगे।

WABetainfo के मुताबिक नया इन अप डायलर कॉल टैब में फ्लोटिंग एक्शन बटन के रूप में दिखाई दे रहा है।

यूजर ऐसे नंबर पर भी कॉलिंग कर सकते हैं जो की स्मार्टफोन में सेव नहीं किया गया हो।

गोरतलब है की व्हाट्सएप का यह नया फीचर एंड्रॉइड बीटा एक वर्जन 2.24.13.17 में देखा गया है।

यूजर कांटेक्ट को कॉलिंग के अलावा डायलर से स्मार्टफोन की एड्रेस बुक में सेव भी कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त एक मैसेजिंग ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे यूजर मैसेज भेज पाएंगे।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice